उत्त्तराखंड स्पेशल: इस गांव में हर घर के सामने टंगे मिलेंगे भुट्टे, विदेशी पर्यटकों के लिए बना फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन

उत्तराखंड के पहाड़ों की हर जगह निराली है। हर स्थान की अलग पहचान है। यही वजह है कि देश-विदेश से लाखों पर्यटक हर साल यहां सैर-सपाटा करने आते हैं।

पहाड़ों में एक ऐसा गांव है सैंजी-भटोली। जो पिछले कुछ वक्त से पर्यटकों के फेवरिस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना हुआ है। दरअसल यहां हर घर के सामने आपको मक्के के भुट्टे टंगे मिलेंगे। मसूरी से करीब 16 किमी दूर है कॉर्न विलेज सेंजी और भटोली इसको इसकी यह नायाब पहचान मिली है। अब ये भी जान लीजिये कि आखिर ऐसा है क्यों?,  दरअसल सर्दियों के आने से पहले मक्के की फसल को सुखाने के लिए लोग अपने घरों की दीवारों पर मक्के टांग देते हैं। इस इलाके में ऐसा सदियों से किया जा रहा है यह वहां की परंपरागत खेती का एक तरीका है, लेकिन अब इस परंपरा को देखने और जानने के लिए सैलानी बड़ी संख्या में इस गांव में पहुंच रहे हैं।

सेंजी गांव को अब कॉर्न विलेज के नाम से जाना जाता है। मसूरी घूमने आने वाले पर्यटक यहां आते हैं। खासतौर पर गाइड पर्यटकों को इस गांव में लेकर आते हैं। इसमें एक बड़ा योगदान वहां के स्थानीय निवासी कुंवर सिंह चौहान का भी है। शहर में पढ़ाई करने के बाद अपने गांव लौटे चौहान ने एक विदेशी महिला से शादी की। विदेश महिला की वजह से अब वहां विदेशियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। आपको बता दें कि इस गांव में मक्के के अलावा, गेंहू, चावल ,सब्जियां आदि भी उगायीं जाती है। इस गांव में छोटी सी नहर भी है, जो गांव की खेती के काम आता है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.