Categories: Blog

UP: ‘जौनपुर फिटनेस जिम’ का उद्घाटन द ग्रेट खली ने किया उद्घाटन, पूर्व सांसद धनंजय सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वाजिदपुर तिराहा स्थित उत्सव मोटल में “जौनपुर फिटनेस जिम” का उद्घाटन हुआ। पहलवान द ग्रेट खली, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, और MLC बृजेश सिंह प्रिंशू ने फीता काटकर संयुक्त रूप से जिम का उद्घाटन किया। इसके साथ ही एक आकर्षक फिटनेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

उद्घाटन समारोह और आकर्षण

द ग्रेट खली ने समारोह में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहा आकर बहुत अच्छा लगा। जौनपुर के युवा जोश से भरे हैं; जिम उन्हें गलत आदतों और नशे से दूर रखते हुए स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है।

उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि रोज़ 24 घंटे में से एक घंटा अपनी सेहत को दें, जिससे जीवन में फिटनेस बनी रहे।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने युवाओं को व्यायाम की महत्ता बताते हुए कहा कि यूथ को अखाड़ों में, जिम में या व्यायामशाला में निरंतर व्यायाम करना चाहिए। स्वस्थ शरीर मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है, और एक स्वस्थ जनरेशन से राष्ट्र भी मजबूत होता है।”

MLC बृजेश सिंह प्रिंशू ने ज़ोर देकर कहा कि यह जिम अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है और जनपद के सभी युवा इसका लाभ उठाएँ।

जिम की सुविधाएं और आकर्षण

जिम अधिष्ठाता आशुतोष सिंह व राहुल सिंह ने बताया कि जौनपुर फिटनेस जिम में निम्न व्यवस्थाए उपलब्ध हैं:

  • कार्डियो एवं स्ट्रेंथ उपकरण
  • ओपन‑एयर क्रॉसफ़िट ज़ोन
  • योग, जुम्बा और डांस क्लासेस
  • जिम परिसर में सीसीडी कॉफी मशीन, कैफेटेरिया और आरामदायक बैठक व्यवस्था
  • उपस्थित अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत राहुल सिंह और आशुतोष सिंह ने किया, जबकि आभार मुन्ना सिंह ने व्यक्त किया।

समुदाय और सहभागिता

कार्यक्रम में जनपद की पहचान बनाने वाले सदस्य तथा समाजसेवी भी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:

  • पूर्व ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह
  • समाजसेवी अमित सिंह “बंटी”
  • टीडी कालेज के पूर्व अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह
  • अन्य गणमान्य लोग जैसे उर्मिला सिंह, राणा सिंह, रमन गुप्ता, अभिनव सिंह, टीम के ट्रेनर अब्दुल, एवं कई स्थानीय लोग

(यूपी के जौनपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए मोहम्मद हारून की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.