फोटो: सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने दिवाली के मौके पर अपनी अगली फिल्म ‘राम सेतु’ की घोषणा कर दी है।
इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा करेंगे, जिनकी नई कॉमेडी फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड की पहली रिलीज फिल्म होगी। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें प्रभु राम की तस्वीर लगी हुई है, उसके नीचे अक्षय कुमार की फोटो दिखाई दे रही है। फोटो में अक्षय राम सेतु पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो पर लिखा है, ‘सच या कल्पना।’
अभिनेता ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, “इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाया, जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखें। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है राम सेतु। आप सबको दीपावली की शुभ कामनाएं।”
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.