गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब गाजीपुर की ओर से 15 मार्च (रविवार) को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल मौजूद रहेंगे।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी होली के अवसर पर मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों के साथ-साथ कई गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और आपसी संबंधों को मजबूत करना है।
समारोह के दौरान प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को परिचय पत्र (आईडी कार्ड) भी वितरित किए जाएंगे। क्लब के पदाधिकारियों के अनुसार यह पहल संगठन से जुड़े पत्रकारों को औपचारिक पहचान देने और संस्थागत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए की जा रही है।
प्रेस क्लब से जुड़े सदस्यों के बीच कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं और बड़ी संख्या में पत्रकारों तथा स्थानीय गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
(गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इज़हार खान की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.