अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया पाए गए कोरोना पॉजिटिव, हुए होम क्वारंटाइन

अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

दोनों में कोविड के हल्के लक्षण पाए गए हैं और उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। जॉन ने सोमवार सुबह इस खबर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। उन्होंने कहा, “मैं तीन दिन पहले किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया था, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वह कोविड से संक्रमित है। तभी मेरी पत्नी प्रिया और मैंने कोविड का टेस्ट कराया, जहां हम दोनों कोविड से संक्रमित निकले हैं।”

जॉन ने कहा, “हम दोनों ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए हैं, लेकिन टेस्ट कराने पर हम दोनों में हल्के लक्ष्ण पाए गए हैं।”

अपने आगामी काम के बारे में बात करते हुए, जॉन ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘अटैक’ के टीजर के बारे में बताया, जिसमें रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं। यह फिल्म 28 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, वह सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ में भी पहली बार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

7 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

7 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.