उत्तराखंड के केदारनाथ में शूट की गई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘केदारनाथ’ बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज होने के लिए तैयार है।
देश में अनलॉक-5 के तहत 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों के खुलने जा रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने की तैयारी है। हालांकि इस बात से उनके कुछ प्रशंसक नाराज हैं। उनका कहना है कि सुशांत की मौत के बाद उनकी फिल्म को दोबारा रिलीज कर मुनाफा कमाने की कोशिश की जा रही है।
बुधवार को फिल्म व्यापार विशेष तरण आदर्श ने अपने सत्यापित ट्विटर अकांउट से कुछ ऐसी पुरानी फिल्मों का जिक्र किया, जिन्हें थियेटरों के खुलने के बाद दोबारा रिलीज की जाएगी। सुशांत की फिल्म ‘केदारनाथ’ इन्हीं फिल्मों में से एक है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने ट्वीट किया, “सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ये लालची निर्माता एसएसआर के नाम पर और पैसा कमाना चाहते हैं। अच्छा जरिया है ये मुनाफा कमाने का, लेकिन दर्शक अब इतने भी बेवकूफ नहीं है।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “जब सुशांत जिंदा थे, तब ये उनकी फिल्म केदारनाथ को स्क्रीन्स ही नहीं दे रहे थे और अब इसे दोबारा रिलीज किए जाने का कोई तुक नहीं बनता? क्या इससे सुशांत को कोई फायदा होगा? सुसाइड हो या मर्डर, लेकिन बॉलीवुड ने उनके साथ बुरा ही किया है।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.