फोटो: सोशल मीडिया
बॉलीवुड की न्यू सेंशन और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान राजनीति में अपना करियर बनाना चाहती हैं। खबरों के मुताबिक एक इवेंट में सारा अली खान ने कहा कि भविष्य में वो पॉलिटिक्स ज्वाइन करना चाहती हैं।
हालांकि उन्होंने ये कहा कि राजनीति में आने के बाद भी एक्टिंग हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगी। आपको बता दें कि सारा अली खान ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में डिग्री ले रखी है। सारा अली खान फिलहाल इम्तियाचज अली की आने वाली फिल्म लव आज कल के सीक्वेल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो वरुण धवन के अपोजिट फिल्म कुली नंबर वन में भी जल्द नजर आएंगी। सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सारा अली खान के अभिनय की काफी तारीफ हुई। इसके बाद सारा सिंबा फिल्म में रणवीर सिंह के साथ नजर आईं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
आपको बता दें कि इन दिनों सारा अली खान न्यूयॉर्क में हैं और अपनी सबसे अच्छी दोस्त के साथ हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं। हॉलीडे एंजॉय कर रही सारा अपने इंस्टाग्राम पेज पर तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.