फोटो: सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। ठाकरे ने कहा कि उन्होंने यह मैच नहीं देखा क्योंकि एक देशभक्त के तौर पर वे इस तरह के मैच नहीं देखते। उन्होंने आगे कहा कि “जो लोग देशद्रोही हैं, उन्होंने ही उस मैच को देखा।”
एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में खेला गया था, जिसे देखने के लिए पूरे देश में क्रिकेट फैंस की जबरदस्त उत्सुकता थी। लेकिन उद्धव ठाकरे ने खुद को इससे अलग रखते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर मैच नहीं देखा। उनका कहना था कि पाकिस्तान के साथ खेली जाने वाली इस तरह की सीरीज या टूर्नामेंट देखना सही नहीं है।
ठाकरे ने अपने बयान में कहा कि एक सच्चा देशभक्त भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच नहीं देखता। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इस मैच को देखते हैं, वे देशहित के खिलाफ खड़े माने जाएंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।
शिवसेना UBT ने भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध किया था। पार्टी ने यह कहते हुए मैच का विरोध तिया था कि पाकिस्तान पोषित आतंकियों ने जूम्म-कश्मीर के पहलगाम में हमला किया था और हमारे नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और उसे सबक सिखाया। ऐसे में हम पाकिस्तान के खिलाफ मैच कैसे खेल सकते हैं। देशभर में विरोध के बावजूद सरकार ने इस मैच की इजाजत दी। अब इस मैच पर उद्धव ठाकरे ने तीखा हमला बोला है।
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। हालांकि, उद्धव ठाकरे ने यह साफ किया कि उन्होंने न तो मैच देखा और न ही नतीजे पर कोई प्रतिक्रिया देनी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.