पॉलिटिक्स में करियर बनाना चाहती हैं सारा अली खान!

बॉलीवुड की न्यू सेंशन और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान राजनीति में अपना करियर बनाना चाहती हैं। खबरों के मुताबिक एक इवेंट में सारा अली खान ने कहा कि भविष्य में  वो पॉलिटिक्स ज्वाइन करना चाहती हैं।

हालांकि उन्होंने ये कहा कि राजनीति में आने के बाद भी एक्टिंग हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगी। आपको बता दें कि सारा अली खान ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में डिग्री ले रखी है। सारा अली खान फिलहाल इम्तियाचज अली की आने वाली फिल्म लव आज कल के सीक्वेल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो वरुण धवन के अपोजिट फिल्म कुली नंबर वन में भी जल्द नजर आएंगी। सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में सारा अली खान के अभिनय की काफी तारीफ हुई। इसके बाद सारा सिंबा फिल्म में रणवीर सिंह के साथ नजर आईं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

आपको बता दें कि इन दिनों सारा अली खान न्यूयॉर्क में हैं और अपनी सबसे अच्छी दोस्त के साथ हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं। हॉलीडे एंजॉय कर रही सारा अपने इंस्टाग्राम पेज पर तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.