कपिल शर्मा के शो पर अजय और तबू को ऑफर हुई मसाज ने उड़ाए उनके होश, जानें

साल 2015 में आई फिल्म दृश्यम के बाद एक बार फिर तबू और अजय देवगन फिल्म ‘दे दे प्यार दे’  में एक साथ नजर आने वाले हैं। ‘दे दे प्यार दे’ 17 मई, 2019 को रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म की पूरी स्टार कास्ट जोर-शोर से इसके प्रमोशन में लगी हुई है।

हाल ही में ही अजय अपनी दोंनो हीरोइन तबू और रकुलप्रीत के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन करने ‘कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे थे। आने वाले वीकेंड को ‘दे दे प्यार दे’ की पूरी स्टार कास्ट ‘कपिल शर्मा शो’ शो पर मस्ती करती नजर आने वाली है।

शो पर सपना बनें क्रिश्ना ने अजय और तबू को एक ऐसी मसाज का ऑफर दिया, जिसको सुनकर उनके होश ही उड़ गए। क्रिश्ना उन्हें दृश्यम मसाज का ऑफर देता है। जिसमें सीधा कस्टमर को बिल पकड़ा दिया जाता है, और जब वो पूछता है कि मसाज कब हुई, तो उसको दृश्यम का 02 अक्टूबर वाले डायलॉग बोलकर याद दिलाया जाता है। जिसके बाद सभी हंसकर लोट-पोट हो जाते हैं।

एक वक्त की बात है जब कपिल की लेट लतीफी की जवह से अजय बिना शूटिंग के ही एक बार कपिल के सेट से लौट गए थे, लेकिन इस बार अजय ने पूरी फिल्म की कास्ट के साथ कपिल के शो पर खूब मस्ती की।

‘दे दे प्यार दे’ मूवी में आलोकनाथ भी नजर आने वाले हैं, जिसके कारण अजय देवगन विवादों में आए थे। इसमें अजय खुद से 22 साल छोटी हीरोइन के साथ रोमांस करते दिखेंगे। इसके ट्रेलर को देखकर लगता है कि ये थिएटर में काफी समय तक टिक सकती है।

                                              (मोना दीक्षित की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.