ए आर रहमान की मां का निधन, तस्वीर शेयर कर रहमान ने किया ईमोश्नल पोस्ट

गायक और संगीतकार एआर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन हो गया है। वो बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं।

एआर रहमान ने ट्वीट कर अपनी मां की एक तस्वीर को साझा कर एक ईमोश्नल पोस्ट शेयर किया है। उनकी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए संगीत और फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है।

मशहूर फिल्मकार शेखर कपूर ने लिखा, “मैं जानता हूं कि आप बेहद दुखी हैं, लेकिन आपकी मां आपके अंदर एक ताकत, सशक्तता और विश्वास छोड़कर गई हैं, जिसे मैंने काफी लंबे समय से देखा है और जिसकी मैं सराहना करता हूं।”

गायक हर्षदीप कौर ने ट्वीट किया है, “प्रिय सर, आपको हुई इस क्षति से बहुत दुखी हूं। ईश्वर आपको शक्ति दें। अम्मा को याद कर रही हूं। वह हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।”

मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने लिखा है, “इस खबर से काफी दुखी हूं रहमान सर। अब तक मैं जितने भी लोगों से मिली हूं, उनमें से वह सबसे ज्यादा स्नेहमयी और प्यारी इंसानों में से एक थीं। उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करती हूं।”

करीमा बेगम लोकप्रिय मलयालम म्यूजिक कम्पोजर राजगोपाला कुलशेखरन उर्फ आरके शेखर की पत्नी थीं, जिनका 1976 में निधन हो गया था। उनके परिवार में बेटे रहमान सहित बेटियां एआर रेहाना, इशरत कादरी और फातिमा शेखर हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.