गोरखपुर में शिव मंदिर के गेट पर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल ने मारी लात! मचा बवाल, उठी कार्रवाई की मांग

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के वीडियो पर बवाल खड़ा हो गया है।

ये वीडियो गोरखपुर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान का है। खेसारी लाल यादव शूटिंग के दौरान पिपराईच स्थित भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट पर जूता पहन कर लात मारते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद विवाद हो गया है।

ये वीडियो कब का है और किस फिल्म की शूटिंग का फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग काफी गुस्से में हैं। वहीं, वेद प्रकाश पाठक नाम के एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर खेसारी लाल के खिलाफ कर्ज करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत में वेद प्रकाश पाठक ने लिखा है, “फेसबुक पर मैंने भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का एक वीडियो देखा है। इसमें वो हिंदुओ के आस्था के केंद्र भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट को जूता पहने हुए लात मारकर खोल रहे हैं। इस सीन की शूटिंग किसी और गेट पर भी की जा सकती थी। लेकिन इसके लिए उनके आराध्य का अपमान किया गया। जो उनकी और हिंदुओ की धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने वाला है।।”

खेसारी लाल का ये वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्स है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मामले को पिपराइच पुलिस को जांच के लिए भेजा दिया गया है।

गोरखपुर की खबरों के लिए न्यूज़ नुक्कड़ को फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें:

न्यूज़ नुक्कड़ फेसबुक लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=100063762260114

न्यूज़ नुक्कड़ ट्विटर लिंक: https://twitter.com/News_Nukkad

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.