उत्तराखंड अब बॉलीवुड की पसंद बन गया है। यहां फिल्मों से लेकर सीरीज तक की शूटिंग की जा रही है।
यानी देवभूमि को लोकेशन के हिसाब से सबसे पहले नंबर पर पसंद किया जा रहा है। शाहिद कपूर की जर्सी के बाद अब अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई दो की शूटिंग देहरादून में शुरू होने वाली है।
जानकारी के मुताबिक भूमि कल से देहरादून की खूबसूरत लोकेशन्स में अपनी आने वाली फिल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। बता दें कि फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की उत्तराखंड में यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह हरिद्वार और ऋषिकेश में फिल्म दम लगा के हईशा की शूटिंग कर चुकी हैं।
भूमि की फिल्म बधाई दो का निर्देशन हर्षवर्द्धन कुलकर्णी कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में आप भूमि के साथ फिल्म अभिनेता राजकुमार राव को देख सकेंगे। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में नए साल की शुरुआत से अपनी फिल्म की शूटिंग को लेकर भूमि बेहद ही उत्साहित हैं।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.