अभिषेक और रानी के पीछे फिर भागेंगे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, बनेगा ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल!

साल 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ को कोई भुला नहीं पाया है। अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी थी।

फिल्म ‘बंटी और बबली ‘में अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या राय का कजरारे गाने पर आज भी लोग ठुमके लगाते हैं। अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने इस फिल्म में अमिताभ को अपने पीछे खूब दौड़ाया था। असल में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी चोर के किरदार में थे और अमिताभ पुलिस थे, जो उनके पीछे भागते दिखाई दिए थे।

अब आपको फिर से ये दमदार जोड़ी एक साथ दिखने को मिल सकती है। इस फिल्म का सीक्वल बनने के कयास लगाये जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो सकती है। अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के साथ-साथ अमिताभ भी पिछली बार की तरह एक दमदार रोल में नज़र आ सकते हैं। खबरों की मानें तो फिल्म का नाम ‘बंटी और बबली 2’ रखा जा सकता है।

खबरों के मुताबिक, इस फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए काफी लंबे समय से काम चल रहा है। जून में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की खबर है। ‘बंटी और बबली’ ने अपना कमाल सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि लोगों के दिलों पर भी दिखाया था।  ऐसे में उसके दूसरे भाग से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

dixitmona

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.