फोटो: सोशल मिडाया
अभिनेता आसिफ बसरा की कथित खुदकुशी की खबर पर बॉलीवुड में शोक की लहर है। आसिफ ने गुरुवार को हिमाचल में एक किराए के मकान में आत्महत्या कर ली।
आसिफ बसरा पिछले करीब चार साल से वहां रह रहे थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। आसिफ के निधन की खबर पर सबसे पहली प्रतिक्रिया करीना कपूर की ओर से आई। करीना ने आसिफ के साथ जब वी मेट में काम किया है। करीना ने लिखा कि आपकी आत्मका को शांति मिले आसिफ।
पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने आईएएनएस को बताया कि अभिनेता ने अपने पालतू कुत्ते के पट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस के मुताबिक, कथित आत्महत्या से ठीक पहले वह अपने कुत्ते को घुमाने के लिए भी निकले थे। अब तक किसी सुसाइड नोट के होने की पुष्टि नहीं हुई है।
अब तक यह पता चल पाया है कि तनाव से जूझ रहे बसरा यहां एक ब्रिटिश महिला के साथ लिव इन कर रहे थे। ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘परजानिया’, ‘जब वी मेट’ और ‘काय पो छे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके बसरा आखिर बार हॉटस्टार टीवी सीरीज ‘होस्टेजेस’ में नजर आए थे।
करीना के अलावा अनुष्का शर्मा, हंसल मेहता, मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, निम्रत कौर, टिस्का चोपड़ा, रोसुल पोकुट्टी, और रितेश सिधवानी जैसे कलाकारों ने आसिफ के निधन पर शोक व्यक्त किया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.