टीवी पर उत्तराखंड की खूबियां बताएंगे अमिताभ बच्चन, ये है पूरा प्लान!

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन गुजरात के बाद उत्तराखंड का प्रमोशन करते आपको टीवी नजर आएंगे।

प्रदेश के टूरिज्म सेक्टर के प्रमोशन के लिए राज्य सरकार ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। ‘कुछ दिन तो गुजारो गुजरात में’ टैगलाइन के साथ गुजरात के पर्यटन विभाग के लिए प्रचार कर चुके अभिनेता अमिताभ बच्चन अब उत्तराखंड के लिए भी ऐसा ही कोशिश करने वाले हैं। प्रदेश में पर्यटन संबंधी गतिविधियों को लेकर जल्द ही एक रिएलिटी शो तैयार किया जाएगा। जिसका नाम होगा ‘स्वर्ग में 100 दिन’।

इस रिएलिटी शो को एक्टर अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे। रिएलिटी शो को तमाम न्यूज और एंटरटेनमेंट चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। शुक्रवार को राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इसे लेकर फैसला लिया गया है। उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिनेता अमिताभ बच्चन जल्द ही उत्तराखंड टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए एक रिएलिटी को होस्ट करेंगे। यह प्रोग्राम उत्तराखंड में टूरिज्म के विकास के लिए चलाया जाएगा।

किस कंपनी को मिली शो की जिम्मेदारी?
उत्तराखंड पर बेस्ड इस शो को मेसर्स जम्पिंग टोमैटो मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी तैयार करेगी। राज्य सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए 12.81 करोड़ रुपये की रकम का भुगतान किया जाएगा। उत्तराखंड में पर्यटन संबंधी गतिविधियों पर बनने वाला ये शो कुछ हद तक गुजरात की तर्ज पर ही होगा, जिसमें अमिताभ बच्चन ने एक्टिंग की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.