उत्तराखंड में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। राज्य वासियों से सरकार की तरफ से सतर्कता बरतने की अपील भी की जा रही है।
अब इस कड़ी में उत्तराखंड के गढ़ रत्न और लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का भी नाम जुड़ गया है। नरेंद्र सिंह ने गी ने सोशल मीडिया पर जन जागरूकता अभियान चलाया है।
नरेंद्र सिंह नेगी ने कोरोना वॉरियर्स द्वारा चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए गढ़वाली बोली में सन्देश देकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए अपनी बात रखी है।
नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। अब तक कोरोना का टीका नहीं आया है। कोरोना से बचाव के लिए हमें सरकार की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर गढ़वाली बोली में कुरूना (कोरोना) को लेकर एक जागरूकता संदेश दिया है। इस वीडियो संदेश में नेगी का कहना है कि पौड़ी पुलिस प्रशासन लगातार कोरोना पर लगाम लगाने के लिए लोगों के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.