उत्तराखंड के युवा कला के क्षेत्र में खूब देवभूमि का नाम रोशन कर रहे हैं। अपने बल पर बॉलीवुड में छाप छोड़ रहे हैं।
हल्द्वानी के शहर के युवा संगीतकार 26 साल के अजय नगरकोटी के गाने पल-पल को टी-सीरीज इंडिया ने लॉन्च किया है। अभिनेता एजाज खान ने गाने में अभिनय किया है। अजय ने इस गाने को फरहान केएन के साथ मिलकर लिखा है और खुद ही संगीत दिया है। अजय का कहना है कि वो उत्तराखंड के पहले संगीतकार हैं, जिनके गाने को टी-सीरीज ने लॉन्च किया है। इस गाने के बाद उन्हें बॉलीवुड की दो फिल्मों में संगीत देने के न्योता भी मिल गया है।
अजय अपने पिता के इकलौते बेटे हैं। उन्होंने बताया कि उनका पहला गाना पल-पल हल्द्वानी में लेट्स रिकॉर्ड स्टूडियो में रिकॉर्ड हुआ, जिसे उन्होंने खुद लिखा और संगीत दिया। मुंबई के सिंगर अहमद शाद सैफी ने गाने को अपनी आवाज दी है। टी-सीरीज इंडिया तक जब उन्होंने अपना गाना पहुंचाया तो उसे चुन लिया और गाने को लॉन्च किया। गाने की वीडियो को अब तक 67 लाख लोग देख चुके हैं। जी म्यूजिक कंपनी भी जल्द ही उनका एक गाना रीलीज करने वाला है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.