बॉलीवुड को फिल्में शूट करने के लिए उत्तराखंड की वादियां खूब भा रही हैं। कोरोना काल में अब तक कई फिल्मों की शूटिंग पहाड़ों में हो चुकी है।
उत्तराखंड में कई और बड़ी फिल्मों को शूट करने की तैयारी चल रही है। खबरों के मुताबिक, निर्देशक अली अब्बास जफर अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग की तैयारी उत्तराखंड में कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि निर्देशक अली अब्बास जफर कटरीना कैफ के साथ काम करने जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ये हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरहीरो पर बनी फिल्म होगी। फिल्म कुछ इंडियन लोकेशन पर भी फिल्माई जाएगी। देश में फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में की जाएगी। फिल्म में कुछ सीन्स में पहाड़ी इलाकों के दिखाए जाएंगे।
खबरों में कहा गया है कि इस फिल्म को अली अब्बास बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। भारत के अलावा वो इस फिल्म को तीन से चार देशों में शूट करने की तैयारी कर रहे हैं। इन दिनों अब्बास दुबई में फिल्म के लिए लोकेशन तलाश कर रहे हैं। मिड-डे को दिए इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने कहा है कि उन्होंने दुबई और अबू धाबी की कई लोकेशन फाइनल कर ली हैं। जल्द ही वो अन्य लोकेशन तलाशने के लिए पोलैंड और जॉर्जिया का रुख करेंगे।
अब्बास ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते न्यू नॉर्मल में फिल्म के लिए लोकेशन तलाशन करना आसान नहीं है। लोकेशन फाइनल करने से पहले हर जगह कोरोना टेस्ट करवाना पड़ता है। ऐसे में ये पहले से ज्यादा समय लेता है और इससे बजट पर भी ज्यादा भार पड़ता है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.