कविता पुंडीर ने पहाड़ी गीत यारियां में मचाया धमाल, कॉलेज स्टूडेंट का निभाया किरदार, आपने देखा ये हिट पहाड़ी सॉन्ग?

टीवी रियालिटी शो और मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बना चुकीं कविता पुंडीर का पहाड़ी एलबम रिलीज हुआ है।

कविता ने पहाड़ी एलबम यारियां में कॉलेज की छात्रा का किरदार निभाया है। इस एलबम को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कविता एलबम में गिरिपार के शिलाई क्षेत्र के लोक गायक दीप खदराई और किरनेश पुंडीर के साथ नजर आ रही हैं। एलबम की शूटिंग उत्तराखड के चकराता, विकासनगर, शिलाई कॉलेज औरर दूरदराज गांव ठोंठा जाखल में हुई है। एलबम के गीत को पहाड़ी लोक गायक दीप खदराई ने आवाज भी दी है। पहाड़ी एलबम में काम करने से पहले कविता मॉडलिंग, टीवी डांस शो और पंजाबी एलबम में अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं।

अपनी इस कामयाबी से कविता पुंडीर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों और दोस्तों का साथ मिला है, जिसके चलते मैं यहां तक पहुंची हूं। उन्होंने कहा कि डांसिंग और मॉडलिंग के कई खिताब जीते हैं। पंजाबी, हिंदी गीत एलबम के बाद पहली पहाड़ी अलबम में अभिनय का मौका मिला। कविता की इस कामयाबी से उनके पिता जगत सिंह पुंडीर और मां गीता पुंडीर बेहद खुश हैं।

कविता पुंडीर को लगातार कामयाबी मिल रही है। वो पांवटा कॉलेज में विज्ञान संकाय की छात्रा हैं। कविता ‘कितना दम’ टीवी रियलिटी शो के फिनाले तक पहुंची थीं। वो मिस आईवा हिमाचल-2017 का खिताब जीत चुकी हैं। 2018 में कविता की मिस करदियां तो होणिएं जरूर पंजाबी एलबम गीत दर्शकों को बेहद पसंद आया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.