आधी रात को मॉडल से बदसलूकी, आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता में पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स और मॉडल के साथ बीच सड़क हुई बदसलूकी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

17 जून की रात को मॉडल उशोषी सेनगुप्ता जब अपने घर लौट रही थीं। तब बाइक पर कुछ उन्मादी लड़कों ने उनकी कैब को टक्कर मार दी। इसके बाद हंगामा करने लगे। आरोपियों ने पहले कैब ड्राइवर के साथ मारपीट की। कैब को नुकसान पहुंचाया और फिर कैब में बैठी मॉडल उशोशी सेन गुप्ता को भी भला-बुरा कहा।

उशोशी ने जब पुलिसवाले से मदद मांगी तो ये कहकर उसने मना कर दिया कि मामला उसके थाना क्षेत्र में नहीं आता। घटना के बाद बाद में मॉडल ने आपबीती जब फेसबुक पर लिखी। तब कोलकाता पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।उशोशी सेनगुप्ता 2010 की मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी हैं। वो अब बतौर मॉडल काम करती हैं।

उशोशी सेन ने मंगलवार को पोस्ट में लिखा, ”रात मैंने करीब 11.40 बजे काम खत्म करने के बाद घर जाने के लिए जेडब्ल्यू मैरियट से उबर बुक की। मेरे साथ फ्रेंड भी थी। रास्ते में बाइक से कुछ लड़के आए और कार से टकरा गए। लड़कों ने बाइक रोकी और चिल्लाना शुरू कर दिया। उन्होंने ड्राइवर की पिटाई की। मैंने पूरी घटना का वीडियो बनाने लगी। तभी मुझे एक पुलिसकर्मी दिखा। मैं भागते हुए उसके पास गई और लड़कों को रोकने की मांग की। पुलिसवाले ने ये कहते हुए मदद से इनकार कर दिया कि यह उसके थाना क्षेत्र के तहत नहीं है। मेरे कई बा अनुरोध करने के बाद पुलिस आई और लड़कों को पकड़ा, लेकिन लड़कों ने पुलिस अफसरों को धक्का दिया और वहां से फरार हो गए।”

मॉडल ने पोस्ट में आगे लिखा कि जब वो लोग वहां से निकले तो उन लड़कों ने पीछा किया। जब वो अपनी फ्रेंड को ड्रॉप कर रही थीं। उसी दौरान बाइक सवार लड़कों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने मॉडल को बाहर खींचा और वीडियो डिलीट करने के लिए फोन को तोड़ने की कोशिश करने लगे। जब उशोशी चिल्लाईं तब आसपास मौजूद लोग आए, जिसके बाद वे लड़के वहां से गए। इसके बाद मॉडल ने  फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को टैग किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.