फोटो: सोशल मीडिया
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।
उनके निधन की पुष्टि कोलकाता के बेव व्यू हॉस्पिटल के मेडिकल बोर्ड ने की, जहां उनके कोविड का इलाज चल रहा था। अस्पताल ने जारी एक बयान में कहा, “हम बेहद दुख के साथ ये घोषणा करते हैं कि सौमित्र चटर्जी ने आज (15 नवंबर, 2020) बेल व्यू क्लिनिक में अपनी अंतिम सांस लीं। हम उनकी आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”
85 साल के सौमित्र चटर्जी के निधन के बाद से लोग काफी भावुक व गहरे दुख में हैं और उन्हें अपने अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अभिनेता अनिल कपूर लिखते हैं, “एक दिग्गज, एक प्रेरणा।”
अभिनेता दिव्या दत्ता ने लिखा, “आरआईपी हैशटैगसौमित्रचटर्जी।” वहीं, रणदीप हुड्डा इसे एक युग का अंत मानते हैं।
अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा लिखती हैं, “और इस साल ने एक और रत्न को छीन लिया। आरआईपी हैशटैगसौमित्रचटर्जी, आपकी छाप काफी लंबे समय तक दिल और दिमाग में रहेगी।”
मनोज बाजपेयी ट्वीट करते हुए लिखते हैं, “एक बेहद ही दुखद क्षति। रेस्ट इन पीस सर। भारतीय सिनेमा में आपके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और यह आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगी।”
अभिनेता राहुल बोस लिखा, “हैशटैग15पार्कएवेन्यू में उनके साथ काम करने का अनुभव अवास्तविक था। सत्यजीत रे के साथ काम करने के अनुभवों को लेकर मेरे सवालों का जवाब उन्होंने बेहद ही विनम्रता और गर्मजोशी के साथ दिया था। यह सम्माननीय है, सौमित्रदा। रेस्ट इन पीस।”
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.