नई मसीबत में दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक लगातार मुश्किलों में घिरती जा रही है। दीपिका के जेएनयू जाकर लेफ्ट के छात्रों से मुलाकात के बाद कई लोग फिल्म का विरोध कर चुके हैं। यहां तक की कई ने तो इसकी टिकट भी कैंसल करा दी।

अब एक और वजह से फिल्म छपाक मुश्किलों में घिर गई है। जिस एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर ये फिल्म बनी है, उनकी वकील अपर्णा भट्ट भी फिल्म के मेकर्स से नाराज हो गई है। अपर्णा भट्ट ने दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर एक याचिका दायर की है।

सौ. अपर्णा भट्ट फेसबुक वॉल

अपर्णा अग्रवाल की नाराजगी फिल्म में उन्हें क्रेडिट नहीं देने को लेकर है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी अग्रवाल का केस सालों तक लड़ा लेकिन इस फिल्म में मुझे क्रेडिट नहीं दिया गया है। अपर्णा ने कहा कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट में भी काफी मदद की थी। बतौर अपर्णा फिल्म के निर्माता ने उन्हें क्रेडिट देने का भरोसा दिया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

फेसबुक पर लक्ष्मी की वकील अपर्णा भट्ट ने लिखा है कि कैसे वे इस बात से नाराज हैं कि फिल्म छपाक के मेकर्स ने उन्हें अपनी फिल्म में कोई क्रेडिट नहीं दिया है। यहां तक कि उन्होंने ये भी कहा था कि वे इस मामले में कानून की मदद लेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वो दीपिका पादुकोण और बाकी लोगों की बराबरी की नहीं हैं लेकिन इस मामले में चुप नहीं बैठेंगी।

JNU से क्या विवाद जुड़ा है?

आपको बता दें कि 5 जनवरी को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कुछ गुंडों ने छात्रों की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद दीपिका पादुकोण JNU जाकर छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत लेफ्ट के कई छात्रों से मुलाकात की थी। इससे राइविंग की विचारधारा वाले लोग नाराज हैं। उन्होंने फिल्म के छपाक फिल्म के बॉयकॉट करने की बात कही है। बता दें कि फिल्म 10 जनवरी को सिनेमा घरों रिलीज हो रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.