सिंदूर और बिंदी लगाने जारी फतवे पर तृणमूल कांग्रेस की संसद नुसरत जहां ने दिया जवाब

तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां के शादी के बाद सिंदूर और बिंदी लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने नुसरत के खिलाफ फतवा जारी किया।

उनके मुताबिक मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही शादी करनी चाहिए और सिंदूर और बिंदी लगाना गलत है। उलेमाओं के जारी फतवे पर नुसरत ने भी जवाब दिया। नुसरत ने कहा है कि वो एक समावेशी भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो जाति, पंथ और धर्म की बाधाओं से परे है। वो सभी धर्मों का सम्मान करती हैं और वो अभी भी एक मुसलमान हैं। तृणमूल कांग्रेस की सांसद ने कहा कि किसी को भी ये टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?

नुसरत जहां पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से सांसद हैं। वो 3.5 लाख वोटों से जीत कर संसद पहुंची हैं। नुसरत ने 19 जून को कारोबारी निखिल जैन से तुर्की में शादी की है। शादी के बाद जब वो पहली बार संसद पहुंची तो उन्होंने सिंदूर और बिंदी लगा रखी थी। इसी के बाद विवाद शुरू हुआ।

आपको बता दें कि 29 साल की नुसरत की पति निखिल की टेक्सटाइल चेन के साथ काम करने के दौरान उनसे मुलाकात हुई थी। दोनों ने तुर्की के दक्षिणी एजियान तट पर मुगला प्रांत में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 4 जुलाई को कोलकाता में दोनों ने एक रिसेप्शन का आयोजन किया है, जिसमें बड़ी तादाद में बंगाली फिल्म हस्तियों और राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.