बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। इनके विवाद को लेकर मीडिया में हर सुर्खियां बनती रही हैं। हालांकि कुछ समय से कंगना रनौत की बहन और मैनेजर रंगोली भी इस मैदान में उतर आई हैं ।
फिल्म सुपर 30 के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने कंगना का नाम लिए बगैर निशाना साधा तो कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने ऋतिक को जमकर खरी खोटी सुनाई। रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर लिखा, ”ये देखो अंकल जी फिर से शुरू हो गए, अरे चल भाई आगे बढ़, थोड़े- थोड़े दिनों बाद बेइज्जती के डोज की लत लग गई है शायद, तेरे लिए अब मेरे पास कोई डोज नहीं है। चल फुट यहां से।”
अब आपको बताते हैं कि आखिर ऋतिक रोशन ने आखिर ऐसा क्या कह दिया था जिस पर रंगोली भड़क गईं, दरअसल ऋतिक से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि कंगना रनौत आप पर और कुछ और फिल्म स्टार्स पर कमेंट कर रही हैं ऐसे मैं आप कुछ जवाब क्यूं नहीं देते और आखिर अपने को जवाब देने से कैसे रोकते हैं। इस पर ऋतिक ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे अब समझ आ गया है कि बुली करने वालों के सामने पेशेंस से काम लेना जरूरी है।
स्क्रिप्ट: प्रगति
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.