देवभूमि के अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में इन दिनों गढ़वाली धारावाहिक की शूटिंग चल रही है। ये शूटिंग माझली श्रीकोट में पिछले एक हफ्ते से हो रही है।
आपको बता दें, इस धारावाहिक की शूटिंग जोधा फिल्म दिल्ली के बैनर तले हो रही है। इसमें पहाड़ से पलायन रोकने की पटकथा पर तैयार किया जा रहा है। सीरियल में मुख्य कलाकार सुशीला, खुशाल बिष्ट, वृजमोहन, देव रौतेला, कुसुम, राजेश, अमित, रविंद्र, सुमन, रमेश, जगदीश, पार्थ आदि हैं।
आपको बता देंस इस गढ़वाली धारावाहिक के निर्माता संजय जोशी और निर्देशक सुशीला रावत हैं। इसकी कहानी दो दोस्त गंगा व भागीरथ के बीच की है। भागीरथ अपने दोस्त सेवानिवृत्त अधिकारी गंगा सिंह से मिलने दिल्ली जाता है। वापस गांव लौटने के लिये प्रेरित करता है।
गंगा गांव वापस आकर विकास की योजना बनाता है इसी बीच पोती आराध्या भी गांव पहुंच जाती है। यहां अपने पुराने दोस्त सूरज को देखकर चौंक जाती है। दोनों पढे़ लिखे युवा गांव की विकास की ठान लेते हैं। युवाओं को स्वरोजगार के लिये प्रेरित कर सरकारी योजनाओं की जानकारी देते है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.