चंपावत जिले के लोगों के लिए रविवार को तमाम जगहों के एटीएम परेशानी का सबब बना।
जिला मुख्यालय के ज्यादातर एटीएम मशीनों से रविवार को पैसे नहीं निकले, जिसे लोग काफी परेशान दिखे। ये परेशानी सिर्फ एक या दो एटीएम की नहीं बल्कि कई एटीएम मशीनों का ये हाल रहा।
इसका एक कारण बैंकों का बंद रहना भी था। जिले के सभी बैंकों में माह के अंतिम शनिवार और रविवार का अवकाश रहा। इस वजह से कई एटीएम में धनराशि नहीं डाली जा सकी।
आपको बता दे, जिला मुख्यालय में 18 एटीएम है। इसमें से लगभग पांच-छह एटीएम से ही धनराशि निकली। सात-आठ एटीएम रकम नहीं होने से शो पीस बने रहे।
लीड बैंक अधिकारी एसी जोशी ने बताया कि अवकाश को देखते हुए सभी बैंकों को एटीएम में धनराशि डालने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को सभी एटीएम में धनराशि डालने के लिए बैंकों से कहा गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.