फोटो: सोशल मीडिया
प्ले बॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवा चुकी शर्लिन चोपड़ा ने डायरेक्टर साजिद खान के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा-‘जब मैं अपने पिता के निधन के कुछ दिन के बाद अप्रैल 2005 में उनसे (साजिद) से मिली तो उन्होंने अपने पैंट्स से अपना पीनस बाहर निकालकर उसे पकड़ने के लिए कहा। मुझे याद है कि मैंने उनसे कहा था कि मुझे पता है कि पीनस कैसा होता है और मेरा उनसे मिलने का उद्देश्य उनके पीनस को पकड़ना नहीं है।’
दूसरे ट्वीट में शर्लिन ने लिखा-‘वह बॉलीवुड का सुपरस्टार्स है। यह उनके खिलाफ मेरा शब्द है।बॉलीवुड माफिया एक मजबूत सिंडिकेट।’
तीसरे ट्वीट में शर्लिन ने लिखा-‘यह आरोप नहीं है बल्कि एक तथ्य का खुलासा है। हमारे फोन रिकॉर्ड उसी के बारे में जांच सकते हैं। उन्होंने अपने पीनस को दिखाने के बाद उन्होंने न केवल मुझे इसे छूने और इसे महसूस करने के लिए कहा था, बल्कि मुझसे यह भी पूछा कि क्या मैंने कभी पीनस को देखा है या नहीं।’
अपने चौथे ट्वीट में शर्लिन ने लिखा- ‘अगर जॉनी सिन्स बनना चाहते हो, तो बेशक बनो,लेकिन फिल्मों में काम दिलाने के बहाने लड़कियों को बुलाकर, उन्हें अपना लिंग दिखाना, और उनसे अपने लिंग को टच करवाना, ये कहां की सभ्यता है ?’
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.