टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। मंगलवार को मुंबई में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
‘भाबीजी घर पर हैं’ सीरियल की अंगूरी भाभी के नाम से मशहूर और बिग बॉस-11 की विजेता शिल्पा शिंदे कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। 5 फरवरी, 2019 को मुंबई में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कांग्रेस दामन थाम लिया। मुंबई के कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम इस मौके पर मौजूद थे।
शिल्पा शिंदे ‘बिग बॉस 11’ जीती थीं। शिल्पा और हिना खान की दुश्मनी ने शो को लोकप्रियता के मामले में टॉप पर पहुंचा दिया था। शिल्पा का अंदाज सबको पसंद आया था, जिसके चलते उन्हें शो जीतने में कामयाबी मिली थी। शिल्पा शिंदे का अंगूरी भाभी का किरदार जबरदस्त हिट हुआ था, लेकिन प्रोड्यूसर से विवाद के चलते उन्हें 2016 में शो को अलविदा कहना पड़ा था।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.