‘बिग बॉस’ के घर से अब गायक राहुल वैद्य को बेघर होना पड़ा है। उन्हें शो के होस्ट सलमान खान ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
शो के हालिया प्रोमो में सलमान, राहुल को घर से बाहर का रास्ता दिखाते नजर आए और ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्होंने अपना आखिरी टास्क नहीं किया था और न ही इसका हिस्सा बनने में उन्होंने कोई दिलचस्पी दिखाई थी।
ट्विटर पर कलर्स चैनल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में सलमान राहुल से बेहद नाराज दिखाई पड़ते हैं, क्योंकि वह टास्क में अपना सौ प्रतिशत नहीं दिए हुए रहते हैं। उत्साह व दिलचस्पी में कमी के चलते सलमान राहुल को शो से बाहर निकल जाने को कहते हैं।
हालांकि इससे राहुल के फैंस काफी नाराज हैं। एक यूजर ने लिखा है, “ये क्या है? क्या सलमान सर सीरियस हैं? शो में राहुल की दिलचस्पी नहीं है? खर छोड़िए! राहुल लौटकर आएंगे, नहीं तो शो चल नहीं पाएगा।”
एक अन्य ने लिखा, “ये शो दिन-पर-दिन बदतर होता जा रहा है। जो प्रतिभागी गंभीर हैं, उन्हें बाहर नहीं किया जाना चाहिए। यह ढोंग शर्मनाक है। ये तो दीपिका कक्कड़ वाले सीजन के जैसा ही हो गया।”
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.