चार्टर्ड अकाउंटेंट की कर रही थीं तैयारी, बन गई मिस इंडिया 2019

दुनिया में ऐसे ना जाने कितने उदाहरण हैं जब लोग किसी और मंजिल की तरफ बढ़ते हैं, लेकिन तकदीर उसे किसी और मुकाम पर ले जाती है। फेमिना मिस इंडिया 2019 का ताज जीतने वाली सुमन राव के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

राजस्थान की रहने वाली सुमन राव बनना तो चाहती थीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, लेकिन बन गई मिस इंडिया। मुंबई के सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में आयोजित मिस इंडिया प्रतियोगिता में कई फिल्मी सितारे मौजूद रहे। जिसमें अभिनेत्री हुमा कुरैशी, चिंत्रगंदा सिंह, रेमो डिसूजा, विक्की कौशल और आयुष शर्मा, मिस वर्ल्ड 2018 वेनेसा पोंसे मौजूद थे। सुमन राव को मिस इंडिया 2018 की विजेता अनुकृति दास ने ताज पहनाया।

मिस इंडिया 2019 का खिताब जीतने वाली समन का कहना है कि वो जिंदगी में उन चीजों को करने की भी हिम्मत रखती हैं जिन्हें लोग अनिश्चित मानते हैं। खिताब जीतने के बाद सुमन ने कहा कि ये उनके लिए बड़ी कामयाबी है। सुमन अपने माता-पिता से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। आपको बता दें कि सुमन राव 2018 की पहली रनर अप रही थीं। सुमन राव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रही हैं।

इस बार फेमिना मिस इंडिया 2019 प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया थ।  इस शाम को फिल्म डायरेक्टर करण जौहर, मनीषा पॉल और पूर्व मिस वर्ल्ड और मिस इंडिया मानुषी छिल्लर होस्ट ने होस्ट किया।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.