टीवी पर लौट रहे हैं कॉमेडी किंग, ‘द कपिल शर्मा शो’ का प्रोमो जारी, आपने प्रोमो देखा?

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। एक बार फिर कपिल टीवी पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। कपिल अपना कार्यक्रम ‘द कपिल शर्मा शो’ को वापस लेकर आ रहे हैं।

शो का एक प्रोमो वीडियो सोनी इंटरटेनमेंट चैनल ने सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। जब से कपिल शर्मा का शो बंद हुआ था, तब से लेकर अब तक फैन्स सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के शो को वापस लाने की मांग कर रहे थे। कपिल के फैन्स को सोनी इंटरटेनमेंट ने  प्रोमो वीडियो अपलोड कर खुशखबरी दी है।

सोनी चैनल द्वारा रिलीज किए गए इमोशनल वीडियो में दिखाया गया है कि दोस्ती में आई दरार, बीमार पड़े बुजुर्ग या फिर बॉस और कर्मचारी के बीच दूरियों को कैसे ‘द कपिल शर्मा शो’ खुशियों के माहौल में तब्दील कर देता है। प्रोमों को देखने के बाद कपिल शर्मा के फैन्स बेहद उत्साहित हैं और शो का इंतजार बेसबरी से शुरू कर दिया है।

प्रोमो वीडियो में शो के रिलीज होने की डेट निर्धारित नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि कपिल शर्मा अगले महीने 12 दिसंबर को शादी के बाद शो को लॉन्च करेंगे। बताया जा रहा है कि फिलहाल ‘द कपिल शर्मा शो’ का कोई भी एपिसोड शूट नहीं हुआ है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.