उत्तराखंड की उर्वशी ने ‘ठुमका’ से काटा गदर! यूट्यूब पर ये वीडियो 75 लाख से ज्यादा बार देखा गया

उत्तराखंड की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने नये डांस वीडियो से सोशल मीडिया धमाल मचा रही हैं। उन्होंन ‘ठुमका’ गाने पर डांस किया है।

उर्वशी रौतेला ने अपने नए वीडियो से गदर काट दिया है। यूट्यूब पर अब तक उनके इस वीडियो को 75 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। उनके फैन्स वीडियो पर शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उर्वशी वैसे भी सोशल मीडिया की क्वीन मानी जाती हैं। उनके पोस्ट की चर्चा होती है। सोशल मीडिया पर उनकी भारी भरकम फैन फॉलोइंग है। उनकी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। उर्वशी जल्द ही फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ में नजर आने वाली हैं।

लॉकडाउन से पहले उर्वशी रौतेला का गाना ‘एक डायमंड दा हार लेदे यार’ रिलीज हुआ था। इस गाने को भी सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया था। इससे पहले उर्वशी फिल्म ‘पागलपंती’ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डी’क्रूज और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में दिखे थे। उर्वशी रौतेला 2014 में हनी सिंह के सॉन्ग ‘लव डोज’ में नजर आई थीं। इस गाने से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.