कोरोना काल में फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड बना बॉलीवुड की पसंद, अब तक ये बड़ी फिल्में हुईं शूट

कोरोना काल में उत्तराखंड फिल्मों की शूटिंग के लिए बॉलीवुड पसंद बन गया है। लगातार पहाड़ों में फिल्में शूट की जा रही हैं।

उत्तराखंड में कई बड़े जबट की फिल्में शूट की जा रही हैं। लॉकडाउन के बाद प्रदेश में सिंगर जुबिन नौटियाल की म्यूजिक एलबम ‘दिल चाहता है’ की शूटिंग हो चुकी है। बताया जा रहा है कि जनवरी से निर्देशक करण राजदान की फिल्म ‘हिंदुत्व’ की उत्तराखंड में शूटिंग शुरू होगी। इसके अलावा जल्द ही अभिनेता जिमी शेरगिल और रॉनित रॉय भी पहाड़ में वेब सीरीज की शूटिंग करने के लिए आ रहे हैं।

फिल्मों की शूटिंग के लिहाज से 2019 भी उत्तराखंड के लिए खास रहा था। कई बड़ी फिल्में पहाड़ों में शूट की गई थीं। वहीं, साल 2020 के शुरुआती दो महीनों में उत्तराखंड में अभिनेता अहान शेट्टी और अभिनेत्री तारा सुतारिया की फिल्म ‘तड़प’ की शूटिंग देहरादून और मसूरी में हुई थी। फरवरी के महीने में अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ की शूटिंग हरिद्वार में हुई। उसके कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन में सबकुछ ठप पड़ गया था। करीब 6 महीने बाद एक बार फिर पहाड़ों में फिल्मों की शूटिंग पटरी पर लौटी है और बॉलीवुड ने फिर से उत्तराखंड का रुख किया है।

लॉकडाउन के बाद अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग उत्तराखंड में हाल ही में पूरी हुई है। रणजी खिलाड़ी की जिंदगी पर बन रही फिल्म ‘जर्सी’ साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘जर्सी’ का ही रीमेक है। देहरादून और मसूरी की खूबसूरत वादियों में इस फिल्म को शूट किया गया है।

dixitmona

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.