मनोरंजन: मिर्ज़ापुर-2 में गढ़वाली लड़के ने मचाया धमाल, पढ़िये कौन हैं प्रियांशु पैन्यूली?

मिर्जापुर-2 में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाले प्रियांशु पैन्यूली मूल रूप से गढ़वाल के रहने वाले हैं।

सुपरहिट वेब सीरीज मिर्जापुर का पार्ट टू अमेजन पर रिलीज हो गया है। पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इस सीजन में कुछ कलाकारों को छोड़ दें तो बाकी सभी बड़े एक्टर पिछले सीरीज के ही हैं। मिर्जापुर-2 अपनी एक्टिंग से जिन दो एक्टर्स ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, उसमें से एक हैं प्रियांशु पैन्यूली। उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले प्रियांशु पैन्यूली सिने और टीवी जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वो मिर्जापुर के अलावा कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। सबसे पहले उन्हें वेब सीरीज ‘बैंग बाजा बारात’ में देखा गया। इसके बाद में वो रॉक ऑन-2, भावेश जोशी सुपरहीरो, हाइजैक और एक्सट्रैक्शन जैसी फिल्मों में दिखे।

मिर्जापुर-2 में उन्होंने रॉबिन का किरदार निभाया है, जो गुड्डू पंडित की बहन से प्यार करता है। प्रियांशु पैन्यूली मूलरूप से टिहरी गढ़वाल के चमियाला गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल उनका परिवार बेंगलुरू में रहता है, जबकि प्रियांशु इस वक्त मुंबई में रह रहे हैं। उत्तराखंड के लोग उन्हें कामयाब होते देख खुश हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.