चंपावत में वाल्मीकि जयंती इस बार कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए सांकेतिक रूप से मनाई गई।
कोरोना काल में इस बार सभी त्योहारों की खुशियां फीकी हैं। सभी तरह के प्रोग्राम का आयोजन कम लोगों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया जा रहा है। चंपावत में वाल्मीकि जयंती भी सांकेतिक रूप से मनाई गई। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना कर हवन यज्ञ किया। इस बार वाल्मीकि जयंती पर झांकी का आयोजन भी नहीं हुआ। जिससे लोगों में थोड़ी मायूसी दिखी। शनिवार सुबह वाल्मीकि समाज के लोगों ने निजी आवास में वाल्मीकि जयंती मनाई।
इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रसाद बांटने के साथ भंडारा किया। संगठन के अध्यक्ष सतीश पवार ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से इस बार झांकी का आयोजन नहीं किया जा रहा है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.