पहाड़ की सबसे बड़ी पीड़ा को दिखाता गढ़वाली गीत धमाल मचाने को तैयार, 12 सितंबर को होगा रिलीज

पहाड़ की पृष्ठभूमि पर बना शानदार गढ़वाली गीत आछरी धमाल मचाने को तैयार है। गीत की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई है।

राज्य समीक्षा प्रोडक्शन और मंत्रमुग्ध बैंड के द्वारा तैयार इस गीत की 9 सितंबर, 2019 को गुप्तकाशी में स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। स्पेशल स्क्रीनिंग में मशहूर लोक गीतकार और गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी शामिल हुए। नरेंद्र सिंह नेगी उन दिग्गजों में से हैं जो क्षेत्रीय गीतों की बारिकियों को बखूबी समझते हैं। इस गीत को देखने के बाद उन्होंने जमकर इसकी तारीफ की। नरेंद्र सिंह नेगी के अलावा स्पेशल स्क्रीनिंग में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में इलाके के लोग शामिल हुए।

पहाड़ के दर्द और उसकी मश्किलों को समेटे हुए आछरी गीत को 12 सितंबर को रिलीज किया जाएगा है। इस गीत में अभिनेता की भूमिका निभा रहे मिथिलेश नौटियाल ने शानदार काम किया है। वहीं रेडियो खुशी की आरजे रोशनी खंडूड़ी बतौर अभिनेत्री इस गीत में काम कर रही हैं। दोनों ही कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है।

‘न्यूज़ नुक्कड़’ ने गीत की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर राज्य समीक्षा प्रोडक्शन की टीम से खास बातचीत की। गीत में मुख्य अभिनेता की भूमिका निभा रहे मिथिलेश नौटियाल ने बताया कि सालों से पहाड़ के दर्द और उसकी मुश्किलों को समेटे हुए कोई गीत रिलीज नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती गीत की मौलिकता थी। मिथिलेश नौटियाल कहते हैं कि बाजार से हटकर कुछ नाया उनकी टीम लाना चाह रही थी। कई महीनों की कड़ी मेहनत के बाद इस गीत को तैयार किया गया और फिर इसे फिल्माया गया।

राज्य समीक्षा प्रोडक्शन और मंत्रमुग्ध बैंड के द्वारा इस गीत को यमुनोत्री के कुनसाला गांव में शूट किया गया है। नौटियाल कहते हैं कि शूटिंग के दौरान गांव के लोगों ने अपना भरपूर योगदान दिया। मिथिलेश नौटियाल ने गांव के लोगों को खास तौर पर धन्यवाद कहा। राज्य समीक्षा प्रोडक्शन की इस गीत के निर्माण में संजय शर्मा ने खास योगदान दिया है, जोकि सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। मिथिलेश नौटियाल ने संजय शर्मा को भी खास तौर से धन्यवाद कहा।

गीत को उत्तरकाशी के गोपाल राणा ने गाया है। गोपाल राणाम की सुरीली आवाज का जादू आप इस गीत में अनुभव कर सकते हैं। इस गीत को खुद मिथिलेश नौटियाल ने लिखा है। डायरेक्शन का काम कृष्णानंद नौटियाल और शैलेश नौटियाल ने किया है। बेस गिटारिस्ट की भूमिका सुभांशु बहुगुणा ने निभाया है। शाश्वत मल्ल लीड गिटारिस्ट की भूमिका में हैं। ये सभी कलाकार मंत्रमुग्ध बैंड के सदस्य हैं। गीत की एडिटिंग शैलेश नौटियाल, विशाल वर्मा और अभिषेक सैलानी ने की है। लॉन्चिंग पोस्टर सोनू रावत ने तैयार किया है। इस गीत को सुनने के लिए राज्य समीक्षा और मंत्रमुग्ध बैंड के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

राज्य समीक्षा का यूट्यूब लिंक: https://www.youtube.com/channel/UC9u1lzKwtKwCLQ_bYMqY-zA

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

6 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.