कोरोना काल में उत्तराखंड बॉलीवुड के लिए फिल्मों की शूटिंग के लिए हॉट लोकेशन बन गया है। उत्तराखंड की वादियों में एक और बड़ी फिल्म शूट करने की तैयारी चल रही है।
खबरों के मुताबिक, मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक विशाल भारद्वाज औली में फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाश रहे हैं। वो लोकेशन तलाशने के लिए शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से औली पहुंचे और लोकेशन तलाशने के बाद शनिवार को लौट गए। वो आईटीबीपी कैंप में ठहरे हुए थे। शनिवार को औली में आईटीबीपी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम के दौरान वो जवानों से भी मिले।
बताया जा रहा है कि विशाल भारद्वाज ने इस दौरे के दौरान फिल्म की शूटिंग के लिए इजाजत लेने की प्रक्रिया के बारे में भी जाना। हालांकि वह यहां किस फिल्म की शूटिंग करना चाहते हैं इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उनकी तरफ से नहीं आया है। शनिवार को करीब 2 बजे वो हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए। विशाल भारद्वाज कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। ठंड के मौसम में औली में बर्फबारी होती है उस उस समय शूटिंग के लिए अक्सर बॉलीवुड के निर्माता यहां का रुख करते हैं करते हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.