बिग बॉस की प्रतियोगी कश्मीरा शाह को लगता है कि सीजन 14 के विजेता या तो गायक राहुल वैद्य या टेलीविजन निर्माता विकास गुप्ता बन सकते हैं।
कश्मीरा शाह ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि रुबीना (दिलैक) और जैस्मीन (भसीन) सहित किसी भी पुराने प्रतियोगी में शो जीतने की क्षमता है, क्योंकि वो अपने लिए नहीं खड़े हो सकते। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जो भी शो जीतने का हकदार है वह राहुल (वैद्य) या विकास (गुप्ता) है। मुझे लगता है कि विकास वास्तव में एक दमदार प्रतियोगी है, क्योंकि वो बुद्धिमान हैं और उनमें परिपक्वता और स्थिरता है। वो एक अच्छे रणनीतिकार हैं।
कश्मीरा ने कहा, “बिग बॉस’ बुद्धि, भावनाओं और विचारों के प्रक्रिया का एक खेल है, इसलिए आपको इससे निपटने के लिए एक निश्चित रणनीति के साथ आना होगा। अगर आप (दर्शक) किसी को एक प्रशंसक के रूप में वोट कर रहे हैं, क्योंकि आपको उसके या उसके धारावाहिक पसंद आए हैं तो यह सही नहीं है, क्योंकि वो उस विशेष धारावाहिक में अच्छा हो सकता है, लेकिन आपको यह देखना होगा कि वह (बिग बॉस के घर में) कैसा प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन हमारे दर्शकों को यह समझ में नहीं आता है। अगर उन्हें किसी का चेहरा या व्यक्तित्व पसंद है तो वे उन्हें वोट देते हैं। मैं उससे सहमत नहीं हूं, लेकिन रियालिटी यही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.