Blog

उत्तराखंड को आरुषि निशंक ने किया गौरवान्वित, साल 2020 के लिए चुनी गईं ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार’

उत्तराखंड की मशहूर कत्थक नृत्यांगना और स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजक आरुषि निशंक को ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार’ चुना गया है ।

विश्वभर में पृथ्वी दिवस आयोजित करने वाली संस्था ‘अर्थ डे’ नेटवर्क ने आरुषि को साल 2020 के लिए ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार’ चुना है। अर्थ डे नेटवर्क साल 1970 से विश्व भर में पृथ्वी दिवस का आयोजन कर रही है। विश्व के 190 से अधिक देशों में सत्तर हजार से अधिक कार्यकर्ता इस पर्यावरण चेतना अभियान को आगे बढ़ा रहें हैं। पिछले 50 सालों से ये संस्था 50 हजार संस्थाओं के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन को रोकने की दिशा में कार्य कर रही है।

आरुषि निशंक को अब तक देश और विदेशों में उनकी उपलब्धियों के लिए यूथ आयकन अवॉर्ड (दुबई), उत्तराखंड गौरव सम्मान, भारत गौरव सम्मान, आधी आबादी अचीवमैंट अवार्ड, टॉप 20 ग्लोबल वूमेन अवॉर्ड, अटल महर्षि शिखर सम्मान आदि मिल चुके हैं।

इसके अलावा वो नारी सशक्तीकरण और सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। आरुषि निशंक विश्व के अनेक देशों में प्रस्तुति दे चुकीं हैं। इसके साथ ही वह फिल्म निर्माण में भी सक्रिय हैं और गत वर्ष उनके द्वारा बनायी गई फिल्म “मेजर निराला” काफी चर्चित हुई थी।

गंगा और उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता संरक्षण और सम्वर्द्धन के लिए समर्पित स्पर्श गंगा अभियान गत एक दशक से लगातार देशभर में चलाया जा रहा है। विश्व के 12 से अधिक देश भी इस अभियान से जुड़े हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.