Blog

उत्तराखंड की दो महिलाओं की संसद में तारीफ, जानिए आखिर दोनों ने ऐसा क्या किया जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही

पीएम केयर फंड को लेकर लोकसभा में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा इतना बढ़ा कि लोकसभा स्पीकर को तीन बार सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

हंगामें के बीच वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम केयर फंड का हिसाब दिया। इस दौरान वित्त राज्य मंत्री उत्तराखंड के लोगों का पीएम केयर फंड में दिये गये योगदान का जिक्र करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। सबसे पहले उन्होंने अगस्तमुनि निवासी 80 साल की दर्शनी देवी की प्रशंसा की। जिन्होंने अपनी जीवनभर की पेंशन 2 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में दान दे दी। अनुराग ठाकुर ने देवकी भंडारी का भी संसद में जिक्र किया। बता दें कि देवकी भंडारी ने पीएम केयर फंड में 10 लाख रुपये फंड में दिये हैं।

कौन हैं दर्शनी देवी?
दर्शनी देवी रुद्रप्रयाग जिले के विकासखंड अगस्त्यमुनि की डोभा-डडोली गांव की निवासी हैं। उनकी उम्र 80 साल है। कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए वो गांव से 10 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक गईं और भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पीएम केयर फंड के नाम दो लाख का ड्राफ्ट बनाया और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के माध्यम से धनराशि को दान किया। दर्शनी देवी के पति कबूतर सिंह रौथाण 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हो गए थे। उनकी कोई संतान नहीं है। जब उन्हें पता चला कि कोरोना से पूरे देश में कोहराम मचा है। तब इस मुश्किल वक्त में उन्होंने देश के लिए कुछ योगदान देने का फैसला किया।

कौन है देवकी भंडारी?
दशर्नी देवी के अलावा भी बड़ी तादाद में उत्तराखंड के लोगों ने इस महामारी के दौरान अपने स्तर पर योगदान दिया है। इसी में से एक हैं चमोली की गौचर की रहने वाली 60 साल की देवकी भंडारी। इन्होंने पीएम केयर्स फंड में 10 लाख रुपये का सहयोग दिया था। देवकी खुद किराए के मकान में रहती हैं। उन्हें जो पेंशन मिलती है उसी से उनका जीवन चलता है। देवकी भंडारी मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले के बच्छणस्यूं पट्टी की रहने वाली हैं। वो गौचर में किराये के मकान पर रहती हैं। उनके पति का 12 साल पहले निधन हो गया था। हुकुम सिंह भंडारी रेशम विभाग में बाबू थे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी देवकी भंडारी के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”चमोली की रहने वाली श्रीमती देवकी भण्डारी जी ने अपनी जमा पूंजी 10 लाख रुपये #PMCaresFunds में दान करके अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। श्रीमती देवकी जी की इस इस सद्भावना के लिए उनका हार्दिक आभार। कोरोना से लड़ने के लिए ऐसा हर एक प्रयास इस जंग को मजबूत करेगा।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

4 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.