अरविंद केजरीवाल रविवार को देहरादून पहुंचे। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल ने दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में हर घर को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया है।
उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी पहाड़ों की राजनीति में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है। चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को देहरादून पहुंचे। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल ने दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पुराने बिजली बिल माफ करने का भी वादा किया। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो बिजली की दिक्कत दूर होगी। प्रदेश के लोगों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। प्रदेश के किसानों को भी मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि बिजली के क्षेत्र में मैं चार बातों की गारंटी देकर जा रहा हूं। पहली दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। दूसरी हमारे कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। तमाम ऐसे बिजली बिल देखने को मिले जो गलत भेजे जा रहे हैं। लोग चक्कर काट रहे हैं। लिहाजा पुराने बिल माफ किए जाएंगे। तीसरी प्रदेश में कोई पावर कट नहीं होगा। चौथी उत्तराखंड के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। आज किसान गरीब है। अगर उसे ये लाभ देंगे तो उसकी जिंदगी आसान होगी। केजरीवाल ने कहा कि बिजली को लेकर इन तमाम वादों को पूरा करने में 3-4 साल से ज्यादा का वक्त नहीं लगेगा।
उत्तराखंड दौरे के दौरान केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर वार किया। उन्होंने कहा आज उत्तराखंड में दो पार्टियां है। चक्की के दो पाटों की तरह इन दोनों पार्टियों के बीच में उत्तराखंड की जनता पिस रही है। दोनों पार्टियों ने आपस में सेटिंग्स कर रखी है। एक बार तुम, एक बार हम। सत्ताधारी पार्टी के पास सीएम ही नहीं है। कहा कि पहली बार ऐसा हुआ होगा जिसके तहत कोई पार्टी अपने ही सीएम को कह रही है कि हमारा सीएम बेकार है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.