विधानसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में 61.06, उत्तराखंड में 59.51, गोवा में 77.94 प्रतिशत हुई वोटिंग

उत्तर प्रदेश में सोमवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 61.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इसके अलावा उत्तराखंड में 59.51 फीसदी और गोवा में 77.94 फीसदी मतदान हुआ है, जहां एकल-चरण (सिंगल-फेज) में विधानसभा चुनाव हुआ है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तरी गोवा में 79.45 फीसदी जबकि दक्षिण गोवा में 76.92 फीसदी मतदान हुआ है।

उत्तर प्रदेश में, जहां नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान हुआ, सबसे अधिक मतदान सहारनपुर में 67.52 प्रतिशत और सबसे कम शाहजहांपुर में 55.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यूपी के अमरोहा जिले में 66.15 फीसदी, बरेली में 58.82 फीसदी, बिजनौर में 62.11 फीसदी, बदायूं में 56.83 फीसदी, मुरादाबाद में 64.56 फीसदी, रामपुर में 62.31 फीसदी और संभल में 56.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

उत्तराखंड में सबसे ज्यादा हरिद्वार में 68.37 फीसदी और अल्मोड़ा जिले में सबसे कम 50.65 फीसदी मतदान हुआ। वहीं बागेश्वर में 57.83 फीसदी, चमोली में 59.28 फीसदी, चंपावत में 56.97 फीसदी, देहरादून में 52.93 फीसदी, नैनीताल में 63.12 फीसदी, पौड़ी गढ़वाल में 51.93 फीसदी, पिथौरागढ़ में 57.49 फीसदी, रुद्रप्रयाग में 60.36 फीसदी, टिहरी गढ़वाल में 52.66 फीसदी, उधम सिंह नगर में 65.13 प्रतिशत और उत्तरकाशी जिले में 65.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया है।

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान हो रहा है, जिसमें कुल 82,66,644 मतदाता 632 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया। गोवा में, 11,56,464 मतदाताओं ने इसकी 40 सीटों के लिए 301 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया।

उत्तर प्रदेश में, नौ जिलों के 55 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 2.02 करोड़ मतदाता 586 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन जिलों में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर शामिल हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.