Categories: India News

उत्तराखंड में होली मिलन स्थलों पर भीड़ जुटने पर लगी पाबंदी, मुख्य सचिव ने जारी की गाइडलाइंस

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने होली और अन्य त्यौहारों पर सख्ती कर दी है। होली मिलन स्थलों पर अब 100 से ज्यादा लोग नहीं जुट सकेंगे।

इस संबध में मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आदेश जारी कर दिए है। आदेश में कहा गया है कि 28 और 29 मार्च को होली महोत्सव और इसके बाद अन्य कई पर्व आने वाले हैं। ये सभी पर्व कोविड की गाइडलाइन के अनुसार ही मनाए जाएंगे।

होलिका दहन पर 50 फीसदी व्यक्तियों को ही अनुमति दी जाएगी। कार्यक्रम में मौजूद सभी व्यक्तियों को मास्क पहनने के साथ ही सामिजक दूरी का पालन करना होगा। 60 साल से अधिक व दस साल से कम उम्र के बच्चों व गंभीर बीमारी वाले व्यक्तियों को ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने से परहेज बरतना होगा।

बता दें बीते रोज प्रदेशभर में संक्रमण के 186 नए मामले आए हैं, जबकि एक मरीज की मौत भी हुई है। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संया 1162 पहुंच गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.