उत्तराखंड के दिग्गज नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई और नीट परीक्षाओं के आयोजन के लिए ऐसी सफल योजना बनाई जो सभी के लिए मिसाल बन गई है।
कोरोना काल में आयोजित की गई इन परीक्षाओं की तर्ज पर बिहार विधानसभा चुनाव भी आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इस बारे में चुनाव अधिकारियों के साथ अपने अनुभव जल्द साझा कर सकता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि अभी बिहार चुनाव आयोग ने कहा कि जेईई और नीट के तय किए गए मानक के आधार पर वह बिहार में चुनाव करवाएंगे।”
निशंक ने हाल ही में आयोजित की गई जेईई और नीट परीक्षाओं के विषय में जानकारी देते हुए कहा, “जेईई परीक्षाओं में इस बार 97 फीसदी छात्रों की उपस्थिति रही। मैं उन सभी छात्रों को बधाई देता हूं। नीट परीक्षा तो दुनिया की बड़ी परीक्षाओं में से एक है। कोरोना काल में 13-14 लाख बच्चों का देश के हजारों परीक्षा केंद्रों में बैठकर परीक्षा देना, इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते, लेकिन यह हुआ है। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दी। छात्रों ने बहुत खुश होकर इस परीक्षा का मुकाबला किया। मैं समझता हूं कि यह हमारे देश के लिए बहुत सुखद क्षण है।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस बात पर संतोष जाहिर किया है कि नीट और जेईई जैसी परीक्षाएं संपन्न होने के कारण छात्रों का 1 वर्ष खराब नहीं हुआ है। वहीं शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करवाए जाने की प्रक्रिया को बिल्कुल सही ठहराया है। शिक्षा मंत्री निशंक के मुताबिक जहां इससे छात्रों का 1 वर्ष बचा है। वहीं हमारे छात्रों पर यह ठप्पा भी नहीं लगा कि इनको यह डिग्री कोरोना के कारण मिली है।
निशंक ने कहा, “जब चुनौतियां होती हैं और चुनौतियों का ठीक से मुकाबला होता है तो अवसर उत्पन्न होते हैं। छात्रों ने इस चुनौती का मुकाबला किया और उसे अवसर में बदला है। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी होती है कि इस कोरोना काल के दौरान भी हमारे आईआईटी के छात्रों ने कई नए अविष्कार किए हैं।”
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.