बिहार: पटना के बुद्ध स्मृति पार्क में संविधान संकल्प सभा आयोजित, ‘नफरत हटाओ, संविधान बचाओ’ के नारे को किया गया बुलंद

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर बुद्ध स्मृति पार्क पटना के पास संविधान संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

भारत के संविधान के मूल्यों के लिए सामूहिक संकल्प मोमबत्ती जलाकर संकल्प दोहराया गया । संविधान की  प्रस्तावना को पढ़ा गया। इस दौरान कहा गया कि यह हमारी पहचान है, एक साथ रहने की प्रणाली है और राष्ट्र निर्माण की दिशा देती है। इसे बार-बार संकल्प लेना आवश्यक है।

इप्टा की टीम ने संविधान पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। इस गीत ने कार्यक्रम में एक सांस्कृतिक माहौलल बना दिया। सभा में पटना उच्च न्यायालय के युवा अधिवक्ता कुमारेश सिंह ने कहा संविधान मात्र एक पुस्तक नहीं बल्कि देश के आजादी के आन्दोलन, बराबरी के आदोलन और देश दुनिया के अच्छे पहलुओं को समेट हुए राष्ट्र की अनमोल सपथ है। आज कल इस पर विवाद खड़ा कर हमला किया जा रहा है। संविधान के मूल्यों को नकार कर कुछ खास लोगों की सेवा और सुरक्षा में सरकार लगी हुई है। इससे आम नागरिकों,  महिलाओं,  समाज के वंचितों की सुरक्षा खतरे में है।

लोगों ने कहा कि मूल्यों को आत्मसात कर लागू करने और उसकी अवहेलना पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर करनी होगी। संविधान पर हो रहे हमलो का प्रतिरोध करते हैं और संविधान अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग करते है। सभा का संचालन विनोद कुमार ने किया।

इसमें प्रमुख  रुपेश, विनोद कुमार, अरशद अजमल, ऋषी, सरफराज, शरद, सैरभ, पियुस, च अ प्रियदर्शी, प्रभाकर, भुषण प्रसाद, कौशलेन्द्र  व अन्य लोग थे। इसमें युवा, शिक्षक महिलाएं संस्कृतिकर्मी, बुद्धिजीवी शामिल हुए। इसका आयोजन लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान, नफरत छोडो संविधान बचाओ और आई पी टी ए ने संयुक्त रुप से किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.