Blog

बड़ी खबर: CBSE 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा हुई स्थगित, शिक्षा मंत्री ने पीएम के साथ बैठक के बाद किया ऐलान

देश भर में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच देश भर में होने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। 1 जून को कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए बोर्ड द्वारा नया शेड्यूल तैयार किया जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि कक्षा 10वीं के नतीजे बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मापदंड के आधार पर तैयार किए जाएंगे। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बाद में होंगी। इसके साथ ही बोर्ड 1 जून को स्थिति की समीक्षा करेगा।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इस बड़े फैसले के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि कक्षा 10वीं के छात्रों को आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में भेजा जाएगा। अगर कोई छात्र मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं है तो वो हालात सामान्य होने पर परीक्षा दे सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.