Blog

उत्तराखंड के सीएम धामी ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, जोशीमठ को लेकर दी जानकारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

इस दौरान सीएम धामी ने अमित शाह को जोशीमठ में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि गृह मंत्री को मौजूदा कार्यो की जानकारी दी है। वहीं उन्होंने कहा कि जहां दरारें आईं हैं, वहां लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं। किसी तरह की अफवाह ना फैलाई जाए।

जोशीमठ में जारी हालात के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में धामी ने कहा कि 4 महीने बाद चार धाम यात्रा शुरू होगी। इसलिए उत्तराखंड के हालात को लेकर झूठी अफवाह फैलाना ठीक नहीं है। लोग दूर से स्थिति के बारे में धारणा न बनाएं। उन्होंने कहा कि हम जोशीमठ में स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

सीएम ने कहा कि हम केंद्र सरकार से सभी आवश्यक सहयोग प्राप्त कर रहे हैं। पीएम मोदी नियमित रूप से मामले की समीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही हमारे पास रिपोर्ट होगी और वहां के निवासियों के पुनर्वास की व्यवस्था होगी। वहीं विपक्ष को जवाब देते हुए सीएम धामी ने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है। यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है। सभी को आगे आना चाहिए और इसका समाधान खोजने में मदद करनी चाहिए।

जोशीमठ में हर दिन के साथ घरों में दरारें पड़ने की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को यह आंकड़ा 900 के करीब पहुंच गया है। वहीं केंद्रीय टीमें और विशेषज्ञ लगातार स्तिथि की समीक्षा कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.