केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर से मिले CM, 262 करोड़ 49 लाख की मांग की, उत्तराखंड में जंगली जानवरों के आतंक से मिलेगी निजात!

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मानव-वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि पर प्रभावी रोक लगाने के लिए 262 करोड़ 49 लाख रुपये की कैम्पा योजना की मंजूरी की अपील की, जिस पर केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर जी ने सैद्धांतिक मंजूरी दी।

प्रेस से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में जंगली जानवरों द्वारा खास तौर पर बंदर, सूअर और मैदानी क्षेत्रों में नील गाय खेती को नुकसान पहुंचाते हैं। पहाड़ी इलाकों में गुलदार के हमले और जंगली जानवरों से खेती को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर स्थापित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर को वानिकी गतिविधियों के रूप में परिभाषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उनके द्वारा की गई अपील पर अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से लाखों की संख्या में उत्तराखंड के लोग वापस अपने राज्य में आए और इनके रोजगार के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना समेत अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कैम्पा में भी 10 हजार लोगों को रोजगार देने के लिए योजना बनाई गई है।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.