कोरोना के गिरते ग्राफ के बीच मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने कोरोना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी है। लोगों को सहाल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपकी थोड़ी सी लापरवाही हमारी खुशियों को कम कर सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें ये नहीं भूलना चाहिये कि लॉकडाउन खत्म किया गया है, लेकिन वायरस नहीं गया है। पिछले 7-8 महीनों में हर भारतीय कोशिशों से भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है और ज्यादा सुधार करना है।
पीएम ने कहा कि दुनिया के विकसित देशों की तुलना में भारत अपने नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है। कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है। हालांकि ये समय ये मान लेने का नहीं है कि कोरोना चला गया, या फिर अब कोरोना से कोई खतरा नहीं है।
पीएम मोदी के संबोधन पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रतिक्रिया दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ”आज माननीय प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी, समय-समय पर साबुन से हाथ धोना और मास्क लगाने का पालन करें। अपने संबोधन के माध्यम से सभी का मार्गदर्शन करने के लिए माननीय प्रधानमंत्रीजी का धन्यवाद,अभिनंदन।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.